मध्यप्रदेश के इन जिलों में लगा LOCKDOWN, स्थिति गंभीर, धार्मिक स्थलों पर प्रवेश प्रतिबंधित
LOCKDOWN imposed in these districts of Madhya Pradesh, situation serious, entry restricted to religious places
मध्यप्रदेश के इस जिले में लगा 72 घंटे का LOCKDOWN, स्थिति गंभीर, धार्मिक स्थलों पर प्रवेश प्रतिबंधित
बैतूल/छिंदवाड़ा । मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोरोना ने अपने पांव पसार लिए है महाराष्ट्र से लगे छिंदवाड़ा और बैतूल में रोजाना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहे है तो काल के गाल में समाने वाले की भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है ये बेहद गंभीर विषय है इस समय प्रशासन भी कड़े कदम उठाने का लगातार निर्णय ले रही है।
वही बैतूल जिले में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समिति ने 2 अप्रैल से 72 घंटे लॉकडाउन (LOCKDOWN) का ऐलान कर दिया है। दरअसल बैतूल में कोरोना के बड़े मामले सामने आ रहे हैं। जिसके बाद 10 दिन तक धार्मिक स्थलों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। जिसके बाद आमजन धार्मिक स्थलों पर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। हालांकि सांकेतिक पूजा अर्चना की अनुमति दी गई है।

आज जिला छिंदवाड़ा आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि छिन्दवाड़ा जिले के नगरीय क्षेत्रो में तथा शहर से लगे 5 किलोमीटर तक के एरिये में आज 1 अप्रेल रात्रि 10 बजे से सोमवार 5 अप्रेल सुबह 6 बजे तक 88 घंटे का लॉकडाउन रहेगा. जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने बैठक में निर्णय दिए हैं. इस दौरान नगरीय क्षेत्रों में यह आदेश प्रभावी रहेगा. नगरीय क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में नियम अलग रहेंगे
आम जनता से विशेष रूप से अपील
इस संबंध में जिला पंचायत सी ई ओ गजेंद्र सिंह नागेश ने आम जनता से एहतियात बरतने और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाने के लिए मेडिसिन के साथ साथ रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में उपयोग होने वाले योग पर विशेष रूप से ध्यान देने की अपील की है
देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर स्वास्थ्य विभाग सहित एम्स ने रिपोर्ट जारी की है। जिसमें कहा गया है कि संक्रमण के मामले सबसे ज्यादा युवा और बच्चों में देखे जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में युवाओं का एक दूसरे के संपर्क में आना दूसरे लहर को बढ़ावा दे रहा है। वहीं 45 वर्ष से अधिक के लोगों को टिके लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।


Comments (0)
Facebook Comments