भाजपा किसान मोर्चा के जिला बैठक कार्यक्रम में पहुंचे पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया

President of Tourism Development Corporation Vinod Gotia reached the district meeting program of BJP Kisan Morcha

भाजपा किसान मोर्चा के जिला बैठक कार्यक्रम में पहुंचे पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया
रिपोर्ट। एडिटर, दीपक कोल्हे

भाजपा किसान मोर्चा के जिला बैठक कार्यक्रम में पहुंचे पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया

  • भाजपा की सरकार किसानों की सरकार है - विनोद गोटिया
  • भाजपा सरकार ने सभी तबके का रखा ध्यान - विवेक बंटी साहू


छिंदवाड़ा। संगठन में किसान मोर्चे को जमीनी स्तर तक ले जाना है जिससे भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक कृषकों को मिल सके । भाजपा सरकार ने किसानों के हित में 0 प्रतिषत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया है । वर्ष 2003 के पहले जो सिंचाई का करवा मध्यप्रदेश  में 7 लाख हेक्टेयर था उसकों बढ़ाकर 50 लाख हेक्टेयर कर दिया है । साथ ही केन्द्र की सरकार एवं मध्य प्रदेश की सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है जिससे किसानों को इसका लाभ मिल रहा है उक्त उद्गार भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक में पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष मध्यप्रदेश विनोद गोटिया जी ने कहा साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही एक ऐसी सरकार है जो किसानों की सरकार है ।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों को किसान सम्मान निधि 6000 हजार रुपये एवं मध्य प्रदेश की सरकार किसान सम्मान निधि 4000 रूपये प्रतिवर्ष दे रही है । इस तरह भाजपा सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये किसानों को किसान निधि के रूप में सीधे उनके खाते में दिये जा रहे है । भाजपा की सरकार ने हर तवके का ध्यान रखा है । किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक ले जाये ।

सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कि जिला बैठक पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष मध्यप्रदेश विनोद गोटिया जी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू एवं भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल की उपस्थिति में प्रारंभ हुई । बैठक का प्रारंभ भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मार्ल्यापण कर प्रारंभ है । आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री मुकेश साव द्वारा मंच संचालन जिला महामंत्री नरेष डवरे द्वारा किया गया है ।

बैठक में पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना, किसान मोर्चा महामंत्री मुकेश साव, नरेष डवरे, उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, महेन्द्र पटेल, भागलाल यदुवंशी, रामसिंग पटेल, लखन डोंगरे, अश्विन यदुवंशी, जितेन्द्र शाह, दीपक कुर्मी सहित किसान मोर्चा के समस्त मंडल अध्यक्ष, महामंत्रीगण, पदाधिकारी उपस्थित रहे ।