कोचिंग एव कंप्यूटर संस्थाओ को पुनः शरू करने की मांग, संचालको ने सौपा ज्ञापन
Demand to start coaching and computer institutions, operators submitted memorandum.
कोचिंग एव कंप्यूटर संस्थाओ को पुनः शरू करने की मांग, संचालको ने सौपा ज्ञापन
छिन्दवाड़ा। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच आम जनमानस के अलावा लोगो के रोजगार पर भी खासा असर हुआ है वही छिंदवाड़ा के कोचिंग व कंप्यूटर संस्थानों को शीघ्र शुरू करने व गाइड लाइन जारी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को शहर के समस्त कम्प्यूटर और कोचिंग संचालको ने जिला कलेक्टर एव भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के समक्ष अपना ज्ञापन सौपा, संचालको ने ज्ञापन के माध्यम से कहा की सस्थाए बंद होने की वजह से भारी परेशानियो का सामना कर रहे है, आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान हो गए है, हमारी इन सभी विषम परिस्थितयों को देखते हुए विगत 9 माह से कोविड-19 महामारी के कारण हमारे संस्थान लगातार बंद है, इन्हें पुनः चालू करने हेतु जल्द से जल्द अनुमति दी जाए,

जैसे की अन्य प्रतिष्ठान मॉल, सिनेमा घर, स्वीमिंग पूल, जिम इत्यादि के संचालन हेतु जिस प्रकार गाइड लाइन जारी की गयी है उसी प्रकार कोचिंग व कम्प्यूटर संस्थान के संचालन हेतु भी गाइड लाइन जारी की जाए, साथ ही स्कूल व कॉलेज से कोचिंग को अलग रखते हुए छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन हेतु नियम बनाये जाएं, ऑनलाइन क्लास में बच्चों व अभिभावकों की असंतुष्टता को देखते हुए ऑफलाइन के माध्यम से शंका निवारण हेतु नियमावली जारी की जाये, कोचिंग व कंप्यूटर संस्थानों की किराया, बिजली बिल, लोन इत्यादि समस्याओं के निवारण हेतु आर्थिक सहायता की जाये या माफ़ किया जाए, वर्तमान में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र अतिशीघ्र निर्णय लिया जाए, आईटीआई,स्किल सेंटर इत्यादि को दिए गए निर्देशों के अनुसार कोचिंग व कंप्यूटर संस्थानों को भी गाइड लाइन दी जाए, सभी संचालकों का सरकार, शासन, प्रशासन सभी से विनम्र अनुरोध है कि इन समस्यायों पर शीघ्र अतिशीघ्र अनुकूल निर्णय लेकर हमे सहायता करें, हम सभी संचालकगण सरकार के द्वारा कोविड-19 के लिए बनाये गए नियमों का पालन करने हेतु प्रतिबद्ध है।


Comments (0)
Facebook Comments