मध्यप्रदेश में इन दो विभागों को मर्ज करके एक बनाने की तैयारी

Preparation of merging these two departments in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में इन दो विभागों को मर्ज करके एक बनाने की तैयारी
रिपोर्ट। ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

मध्यप्रदेश में इन दो विभागों को मर्ज करके एक बनाने की तैयारी....

भोपाल। कर्ज में डूबी मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खर्चों में कटौती नहीं कर रहे बल्कि खर्चों के रास्ते ही बंद कर रहे हैं। इसी प्लान के तहत मध्यप्रदेश में दो विभाग (स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग) को मर्ज करके एक विभाग बनाया जा रहा है। ऐसा करने से एक डिपार्टमेंट के मैनेजमेंट पर होने वाला भारी-भरकम खर्च हमेशा के लिए कम हो जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक विभागों के मर्ज होने के बाद मंत्री एक ही रहेंगे. बता दें, शिवराज सरकार कई बार सामूहिक रूप से यह ऐलान कर चुकी है कि उसका फोकस लोगों के स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाना है. इसके लिए कई निर्णय लिए जा रहे हैं. फिलहाल चिकित्सा शिक्षा विभाग विश्वास सारंग और स्वास्थ्य विभाग प्रभुराम चौधरी के पास है.