Video : उफनती गंगा नदी में फंसे हाथी और महावत, हाथी ने इस तरह बचाई जान

Patna A story of Maharana Pratap and Chetak..how Chetak did not leave his master's side till the last moment. One such incident has come to the fore recently where an elephant overcame the trouble of its mahout.

Video : उफनती गंगा नदी में फंसे हाथी और महावत, हाथी ने इस तरह बचाई जान
CTN BHARAT

Video : उफनती गंगा नदी में फंसे हाथी और महावत, हाथी ने इस तरह बचाई जान

पटना। एक कहानी महाराणा प्रताप और चेतक की..किस तरह चेतक ने अंतिम समय तक अपने स्वामी का साथ नहीं छोड़ा। ऐसी ही एक घटना हाल में सामने आई है जहां एक हाथी ने अपने महावत की मुसीबत से पार करा दी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उफनती नदी में एक हाथी अपने महावत को पीठ पर बैठाए तैर रहा है। ये घटना राघोपुर क्षेत्र की है..महावत अपने हाथी के साथ पटना के लिए निकला था। उसे रुस्तमपुर नदी घाट से पटना की ओर जाना था लेकिन वहां पहुंचा तो पाया कि पीपा पुल खुल चुका है। अचानक ही हाथी और महावत गंगा नदी के बढ़े हुए पानी में फंस गए। लेकिन यहां हाथी की स्वामी भक्ति और हिम्मत की तारीफ करनी होगी, वो करीब 3 किलोमीटर तक उफनती हुई गंगा नदी में तैरता रहा और अंतत: महावत के साथ सुरक्षित बाहर निकल आया।