विश्व पर्यावरण दिवस के मौके अपने आस-पास लगाएं पेड़-पौधे और प्रकृति के बारे में फैलाएं जागरूकता
Spread awareness about trees and plants around the world on the occasion of World Environment Day
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके अपने आस-पास लगाएं पेड़-पौधे और प्रकृति के बारे में फैलाएं जागरूकता.....
CTN भारत : हर साल 5 जून को पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। हर साल पर्यावरण दिवस थीम प्रकृति के संरक्षण, संवर्द्धन के लिए अलग-अलग निर्धारित की जाती है। इस बार साल 2020 की थीम है समय और प्रकृति।
2020: क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, क्या है महत्व और थीम
हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद है- लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना। प्रकृति बिना मानव जीवन संभव नहीं। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि हम यह समझें कि हमारे लिए पेड़-पौधे, जंगल, नदियां, झीलें, जमीन, पहाड़ कितने जरूरी हैं। इस दिवस को मनाने का फैसला 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद लिया गया। इसके बाद 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
पर्यावरण दिवस पर लें ये 6 संकल्प
संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। वन अधिकारी आलोक पाठक ने बताया कि प्रकृति को बचाने के लिए आज हम सब को मिलकर कुछ संकल्प लेना होगा।
1- वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे बचाएं तथा पेड़-पौधों के संरक्षण में सहयोग करें
2. तालाब, नदी, पोखर को प्रदूषित नही करें, जल का दुरुपयोग नहीं करें तथा इस्तेमाल के बाद बंद करें
3. बिजली का अनावश्यक उपयोग नहीं करें, इस्तेमाल के बाद बल्ब, पंखे या अन्य उपकरणों को बंद रखें
4. कूड़ा-कचरा को डस्टबीन में फेकें और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करें, इससे प्रदूषण नहीं होगा
5. प्लास्टिक/पॉलिथिन का उपयोग बंद करें, उसके बदले कागज के बने झोले या थैले का उपयोग करें
6. पशु-पक्षियों के प्रति दया भाव रखें, नजदीकी कामों के लिए साइकिल का उपयोग करें




Comments (0)
Facebook Comments