पूर्व कलेक्टर डॉ.शर्मा की विदाई व नवागत कलेक्टर श्री सुमन का स्वागत

Farewell to former collector Dr. Sharma and welcome to new collector Mr. Suman

पूर्व कलेक्टर डॉ.शर्मा की विदाई व नवागत कलेक्टर श्री सुमन का स्वागत
रिपोर्ट - रोशन सिंगनापुरे, छिंदवाड़ा

पूर्व कलेक्टर डॉ.शर्मा की विदाई व नवागत कलेक्टर श्री सुमन का स्वागत

छिन्दवाड़ा : कलेक्ट्रेट सभागार में आज सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूर्व कलेक्टर डॉ.श्रीनिवास शर्मा को भावभीनी विदाई दी गई तथा नवागत कलेक्टर श्री  एस.के.सुमन का आत्मीय स्वागत किया गया । इस अवसर पुलिस अधीक्षक  विवेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  गजेंद्र सिंह नागेश व अतिरिक्त कलेक्टर  राजेश बाथम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।

   इस अवसर पर पूर्व कलेक्टर डॉ.शर्मा के कार्यकाल की उपलब्धियों और कार्यशैली के संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये तथा उनकी पदोन्नति की शुभकामनायें भी दी । पूर्व कलेक्टर डॉ.शर्मा ने भी छिन्दवाड़ा के विकास व उपलब्धियों के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों की कर्तव्य निष्ठा की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान नवागत कलेक्टर श्री सुमन ने कहा कि वे छिन्दवाड़ा के विकास व जनसमस्याओं के निराकरण के साथ ही लोगों की सार्थक अपेक्षाओं को पूरा करने का भरपूर प्रयत्न करेंगे ।