कॉर्न फेस्टिवल : पेंटिंग प्रतियोगिता में लगभग 3 लाख विद्यार्थी भाग लेंगे

कॉर्न फेस्टिवल : पेंटिंग प्रतियोगिता में लगभग 3 लाख विद्यार्थी भाग लेंगे

कॉर्न फेस्टिवल  : पेंटिंग प्रतियोगिता में लगभग 3 लाख विद्यार्थी भाग लेंगे

- कॉर्न फेस्टिवल में जनसामान्य की सहभागिता के लिये आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में लगभग 3 लाख विद्यार्थी भाग लेंगे

- जिलेभर के विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए किया जा रहा है पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

 

गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी कॉर्न फेस्टिवल को बड़े ही  आकर्षक तरीके से मनाने की तैयारी की कवायद में नगर निगम लग चुका है आगामी 15 दिसंबर एवं 16 दिसंबर को छिंदवाड़ा में कौन फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत जिले भर के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग के के द्वारा समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों की एक बैठक उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में ली गई जिसमें नगर निगम आयुक्त इच्छित गढ़पाले एवं जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद चौरागढ़ ने जानकारी दी कॉर्न फेस्टिवल के लिए प्रत्येक विद्यालय से 7 दिसंबर को पेंटिंग की प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय स्तर पर करना है जिसमें विकास खंडों के विद्यालयों से प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान की पेंटिंग  का चयन किया जाना है

जिला शिक्षा का अधिकारी अरविंद चौरागढ़ ने बताया कि कॉर्न फेस्टिवल के लिए पेंटिंग का विषय कॉर्न सिटी छिंदवाड़ा स्वच्छ छिंदवाड़ा मेरा गांव एवं मेरा शहर के विषयों पर पेंटिंग की जाना है चयनित पेंटिंग को कॉर्न फेस्टिवल के दौरान प्रदर्शनी में लगाया जाएगा

 

छिन्दवाडा -  कलेक्टर डॉ.श्रीनिवास शर्मा के मार्गनिर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा आगामी 15 और 16 दिसंबर को कॉर्न फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में जनसामान्य की सहभागिता के लिये 'कॉर्न सिटी छिन्दवाडा' विषय पर जिले के 2 हजार 637 शासकीय प्राथमिक, एक हजार 38 शासकीय माध्यमिक, 173 शासकीय हाई और 191 शासकीय हायर सेकेण्डरी व 635 सभी अशासकीय विद्यालयों में एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । जिले के सभी माध्यमिक, हाई और हायर सेकेण्डरी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में एक साथ 7 दिसंबर को यह प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसमें लगभग 3 लाख विद्यार्थी भाग लेंगे ।

      जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक जी.एल.साहू ने बताया कि विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से प्रथम, व्दितीय और तृतीय पेंटिंग का चयन किया जायेगा । विद्यालय स्तर पर चयनित पेंटिंग में से विकासखंड स्तर पर एक ज्यूरी के द्वारा 9 दिसंबर को प्रथम, व्दितीय और तृतीय पेंटिंग का चयन किया जायेगा तथा विकासखंड स्तर पर चयनित प्रथम, व्दितीय और तृतीय पेंटिंग में से एक ज्यूरी के द्वारा 10 दिसंबर को प्रथम, व्दितीय और तृतीय पेंटिंग का चयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला पुरात्व एवं पर्यटन परिषद के सचिव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेंद्र सिंग नागेश द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यो को निर्देश दिये गये है कि विद्यालय के प्रत्येक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुये पेंटिंग प्रतियोगिता कराना सुनिश्चित करें । उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तर से प्राप्त पेंटिंग का दस्तावेजीकरण किया जायेगा और 8 दिसंबर को जन शिक्षक के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय से पेंटिंग एकत्रित कर विकासखंड में जमा की जायेगी । पेंटिंग प्रतियोगिता ड्राइंग शीट में ए-4 साईज में तैयार की जायेगी । प्रत्येक विद्यालय के पेंटिंग प्रतियोगिता में चयनित प्रथम बच्चों को प्रमाण पत्र, विकासखंड और जिला स्तर से चयनित प्रत्येक प्रतिभागी को जिला स्तर से शील्ड और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जायेगा ।