IPS Transfer उज्जैन सहित, इन जिलों के SP भी बदले
IPS Transfer
IPS Transfer उज्जैन सहित, इन जिलों के SP भी बदले
भोपाल | कोरोना महामारी संकट के बीच मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़ी सर्जरी हुई | पिछले दिनों कुछ जिलों के कलेक्टर बदले गए थे | अब आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं| तीन जिलों के एसपी सहित पांच आईपीएस अफसरों के तबादले किये गए हैं| गुरूवार रात को तबादला सूची जारी की गई है.
महामारी के चलते शहर की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उज्जैन में कलेक्टर के बाद एसपी सचिन अतुलकर को भी हटा दिया गया है| आगर मालवा के एसपी मनोज कुमार को अब उज्जैन का नया जिला अधीक्षक बनाया गया है| राकेश सागर आगर मालवा के नए एसपी होंगे| वहीं कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के भाई और मंदसौर के एसपी हितेश चौधरी को हटाकर पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल पदस्थ किया है| वहीं सिद्धार्थ चौधरी को मंदसौर एसपी बनाया गया है|



Comments (0)
Facebook Comments