MP CM का मेडिकल बुलेटिन जारी, पत्नी-बेटों की रिपोर्ट निगेटिव
Medical bulletin of MP CM released, wife-sons report negative
MP CM का मेडिकल बुलेटिन जारी, पत्नी-बेटों की रिपोर्ट निगेटिव .....

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन अन्य जाँच रिपोर्ट नार्मल है। चिरायु अस्पताल (chirayu hospital) द्वारा मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की स्थिति सामान्य है। कोरोना के उपचार के लिए अधिकृत चिरायु अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन में बताया है कि मुख्यमंत्री की सभी आवश्यक जाँच की गई हैं, जो नार्मल आई हैं।शिवराज देश के पहले सीएम हैं, जो संक्रमित हुए।इधऱ पीएम मोदी ने फोन पर सीएम शिवराज से स्वास्थ्य की जानकारी ली है।वही शिवराज ने अस्पताल में बैठकर आज रविवार को पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना।
पत्नी और दोनों बेटों की रिपोर्ट निगेटिव
मुख्यमंत्री के परिवार में उनकी पत्नी, बेटे के साथ सुरक्षा व निजी स्टॉफ को मिलाकर 100 लोग शिवराज सिंह चौहान से संपर्क में रहे। वे भी धीरे-धीरे सेंपल दे रहे हैं। देर शाम पत्नी व दोनों बेटों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इसकी जानकारी शिवराज के बेटे कार्तिकेय चौहान ने ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा कि मेरे साथ मेरे भाई और मां की पहली रिपोर्ट में संक्रमण नहीं आया है। उन्होंने खुद को 14 दिन के लिए होम क्वारैंटाइन कर लिया है। इसके अलावा सीएम निवास को सैनिटाइज करने से लेकर संपर्क में आने वाले भी अपने टेस्ट करा रहे हैं।


Comments (0)
Facebook Comments