चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वह कौन सा देश, जहां तुम चले गए - पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ के लापता के पोस्टर लगे 

Why posters of missing former CM Kamal Nath and MP Nakulnath engaged in Chhindwara

चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वह कौन सा देश, जहां तुम चले गए - पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ के लापता के पोस्टर लगे 
रिपोर्ट - दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में क्यों लगे पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ के लापता होने के पोस्टर... ये भी एक अनसुलझा सा सवाल है 

छिन्दवाड़ा। एक तरफ कोरोना का कहर जारी है वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री  छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक कमलनाथ और उनके बेटे छिंदवाड़ा जिले के सांसद नकुलनाथ अपने क्षेत्र से लापता हैं, ऐसा पोस्टर के माध्यम से किसी ने जगह जगह चिपकाकर छिंदवाड़ा वासियो को दिखाने की कोशिश की है  मंगलवार को सुबह शहर के बाजारों में जगह-जगह यह पोस्टर लगे हुए दिखाई दिये तो हड़कंप सा मच गया, जिनमें यहाँ तक लिखा हुआ है की उन्हें ढूंढकर लाने वाले को 21 हजार रुपये का इनाम देने का वादा तक किया गया है।  
बता दें कि कुछ दिन पहले ही छिंदवाड़ा में बीजेपी के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ की गुमशुदगी की एक पोस्ट डाली थी। कहा गया था कि पूर्व सीएम और सांसद को ढूंढ़कर लाने वाले को 1100 रुपये इनाम दिया जाएगा। अब दोनों ही पार्टियों के बीच की राजनीतिक लड़ाई बाजारों में दिखने लगी है। छिंदवाड़ा के छोटी बाजार कलेक्ट्रेट परिसर में बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर कमलनाथ को ढूंढकर लाने वाले को 21 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। पोस्टरों में लिखा है कि चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वह कौन सा देश, जहां तुम चले गए..। पोस्टर में लिखा है कि छिंदवाड़ा के लापता विधायक और सांसद को संकट काल में छिंदवाड़ा की जनता ढूंढ रही है। इस पोस्टर में प्रकाशक की जगह पर समस्त मतदाता छिंदवाड़ा विधानसभा और छिंदवाड़ा लोकसभा का जिक्र किया गया है।

कांग्रेस द्वारा साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को खोजकर लाने वाले को भी इनाम दिये जाने की बात पूर्व में कही गई थी...

गौरतलब है कि हाल ही सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के गायब होने पर कांग्रेस के प्रवक्ता रवि सक्सेना ने साध्वी की गुमशुदगी पर इनाम घोषित कर दिया था, रवि सक्सेना ने कहा था कि साध्वी ने ऐसे स्थिति में शहर की जनता को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है और खुद किसी सुरक्षित जगह पर जा के अंतर्ध्यान हो गई है। उन्होंने कहा कि शहर की जनता को छोड़ साध्वी अपने दायित्वों से भाग रही है। और जो भी साध्वी को ढूंढ कर लाएगा उसे वें 5 हज़ार का इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की बात कही थी ।

दीपक कोल्हे एडिटर CTN भारत