आज से शुरु होगी शिवराज सरकार की ये योजना, 16 जिलों के 7 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
This scheme of Shivraj government will start from today, 7 lakh people of 16 districts will get benefit
आज से शुरु होगी शिवराज सरकार की ये योजना, 16 जिलों के 7 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

भोपाल। साधना मध्यप्रदेश। आज 15 नवंबर 2021 बिरसा मुंडा की जयंती (Birsa Munda Jayanti 2021) के मौके पर मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश में मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना प्रारंभ की जा रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज भोपाल के जम्बूरी मैदान में जनजातीय गौरव दिवस (Tribal Pride Day 2021) समारोह में इस योजना की विधिवत शुरूआत करेंगे। योजना में राशन वितरण वाहनों के माध्यम से ग्राम में ही राशन वितरित किया जायेगा।इस योजना में 16 जिलों के 74 विकासखंण्ड में 7511 ग्राम के जनजातीय परिवार लाभान्वित होंगे।
दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting 2021) में मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना को मंजूरी दी गई है, जो आज सोमवार 15 नवंबर 2021 से लागू होने जा रही है। इससे जनजातीय हितग्राहियों को अब उचित मूल्य राशन लेने के लिये पंचायत मुख्यालय पर नहीं जाना पड़ेगा। इससे उन्हें राशन प्राप्त करने में सुविधा और समय की बचत भी होगी। इसके लिए कलेक्टर (Collector) द्वारा दिन निर्धारित किए जाएंगे और करीब 220 से 440 क्विंटल खाद्य सामग्री का वितरण किया जायेगा। वही वाहनों की व्यवस्था के लिए परिवहनकर्ताओं के साथ जिला स्तर पर अनुबंध किया जायेगा।
योजना के संचालन के लिये प्रदेश में 485 वाहन अनुबंधित किये गये हैं। इनके माध्यम से प्रदेश के 16 जिलों के 74 जनजातीय विकासखण्डों में उचित मूल्य राशन वितरित किया जायेगा। योजना से 6 हजार 575 गाँवों के 7 लाख 43 हजार परिवार लाभांवित होंगे। प्रतिमाह लगभग 16 हजार 944 मीट्रिक टन राशन का वितरण किया जायेगा। राशन वाहनों को कस्टमाइज कर उन पर तौल काँटा, बैठक व्यवस्था, माईक, पंखा, लाईट एवं सामग्री की सुरक्षा के प्रबंध किये जायेंगे। वाहन पर महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा।


Comments (0)
Facebook Comments