हिन्दू जागरण मंच ने वेलेंटाइन डे के विरोध में किया पुतला दहन

Hindu Jagran Manch burnt effigy in protest against Valentine's Day

हिन्दू जागरण मंच ने वेलेंटाइन डे के विरोध में किया पुतला दहन
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

हिन्दू जागरण मंच ने वेलेंटाइन डे के विरोध में किया पुतला दहन

छिंदवाड़ा। हिन्दू जागरण मंच ने वेलेंटाइन डे के विरोध में आज पुतला दहन कर विरोध जताया हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष चीकू पाल ने कहा हिन्दू जागरण मंच प्यार और प्यार करने वालो के विरोध में बिलकुल नही है किंतु किसी एक दिन को विशेष मानकर पश्चिमी सभ्यता की कुसंस्कृति का प्रतीक वेलेंटाइन डे एवं कुसंस्कारो की फूहड़ अश्लीलता को हिन्दू समाज सहन नही करेगा और यूज एंड थ्रो वाले प्यार का हम विरोध करते है ये देश श्रीराम और श्रीकृष्ण का देश है यहाँ सच्चे और निश्चल प्रेम की पूजा की जाती है

हिन्दू जागरण मंच सोमवार 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन के साथ नगर के समस्त सार्वजनिक,दार्शनिक धर्मिक स्थलों,पार्क,होटल,लॉज अदि जगह में घूमकर अश्लीलता फैलाने वालों के विरुद्ध उचित कार्यवाही के साथ पुलिस प्रशासन और उनके परिजनों को सुचना दी जायेगी आज के कार्यक्रम में हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष चीकू पाल,युवा वाहिनी के संदीप यादव,महाविद्यालयीन प्रमुख आदर्श साहू,तरुण दुबे,कपिल साहू,रंगु यादव,मधु साहू,ऋषभ साहू,धनराज वर्मा,यशवंत मालवी,सतीश विश्वकर्मा,आकाश बर्मन,निक्की यादव,प्रवीण लिखितकर,सोनू अलोनकर,पार्थ साहू,अनिल चंद्रवंशी,अजय साहू,राहुल मालवी अदि उपस्थित रहे