नारियल लेकर चलता हूं, शैम्पेन की बोतल नहीं: सीएम शिवराज सिंह चौहान
I carry a coconut, not a champagne bottle: CM Shivraj Singh Chauhan
नारियल लेकर चलता हूं, शैम्पेन की बोतल नहीं: सीएम शिवराज सिंह चौहान
भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा का एक दूसरे पर जमकर पलटवार का दौर तेज होता नजर आ रहा है इस बीच नारियल को लेकर सियासत तेज हो गई है | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नारियल वाले बयान का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हां मैं नारियल लेकर चलता हूं लेकिन शैंपेन की बोतल लेकर नहीं चलता
पूर्व मुख़्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास के काम कमलनाथ ने जो ठप कर दिए उसे हमने फिर से शुरू किया। अब हम विकास के कार्य कर रहें तो इन्हें तकलीफ हो रही है। और कुछ नहीं मिल रहा तो कह रहें हम नारियल लेके चलते हैं। नारियल सेवा का प्रतीक है। नारियल लेकर चलता हूं कोई शैम्पेन की बोतल तो लेके नहीं चलता।

शिवराज सिंह शैंपेन की बोतल का जिक्र क्यों किया
याद दिला दें कि आइफा अवार्ड की पार्टी में जमकर शैंपेन की बोतलें खोली गईं थीं और तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक फोटो वायरल हुआ था जिसमें को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस की कमर में हाथ डाले हुए दिखाई दे रहे थे। शिवराज सिंह चौहान ने उस समय भी इस पार्टी की निंदा की थी और मुख्यमंत्री बनने के बाद मध्यप्रदेश में आईफा अवार्ड के आयोजन को इनकार कर दिया।



Comments (0)
Facebook Comments