गौ वंश तस्करी पर नहीं लग पा रही है रोक.....
Cow dynasty is not able to stop smuggling
गौ वंश तस्करी पर नहीं लग पा रही है रोक.....
सिवनी। जिले के जंगल के रास्तों से रात के अंधेरे में तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं। कभी खनिज सम्पदा तो कभी इमारती लकड़ी और कभी मवेशी तस्कर यहां इन जंगल के रास्तों से अवैध गतिविधियों को अंजाम देते है।
शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पुलिस महकमे की कार्रवाई ने आधी रात हो रही तस्करी को फिर एक बार सरेआम कर दिया है। समय रहते पुलिस अमला मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हो गया और तस्करी किए जा रहे मवेशी बरामद कर लिए गए, लेकिन तस्कर रात के अंधेरे में भाग निकले.
पूरा मामला सिवनी जिले के धनोरा क्षेत्र से है जहां पुलिस द्वारा अवैध परिवहन करते हुए सालीवाडा के जंगल में पकड़े 40 नग मवेशी पकडे वही ट्रक ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। जप्त किये गए मवेशियों को गौशाला में भेजा गया . अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध कायम कर मामले को जांच में लिया गया।


Comments (0)
Facebook Comments