नगरीय निकाय चुनाव : छिंदवाड़ा से भाजपा के महापौर प्रत्याशी बने अंनत धुर्वे, आइए जानें इनके बारे में

Urban body elections: Anant Dhurve became BJP's mayoral candidate from Chhindwara, let's know about them

नगरीय निकाय चुनाव : छिंदवाड़ा से भाजपा के महापौर प्रत्याशी बने अंनत धुर्वे, आइए जानें इनके बारे में
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

Elections : छिंदवाड़ा से भाजपा के महापौर प्रत्याशी बने अंनत धुर्वे, आइए जानें इनके बारे में

छिंदवाड़ा। दीपक कोल्हे। छिंदवाड़ा भाजपा में 2 दिनों से चल रही महापौर प्रत्याशी को लेकर उथल पुथल पर आज प्रदेश कार्यालय से अधिकृत सूचि जारी होने के बाद विराम लग गया। 2 दिन पहले अख़बार की खबर में आदिवासी नेता और जिला किसान मोर्चा के कार्यालय मंत्री जितेंद्र शाह की टिकट फाइनल होने की बात सामने आई थी प्रदेश कार्यालय में चल रही 2 दिनों से भारी गहमागहमी के चलते आज आख़िरकार नगर निगम के सहायक आयुक्त अनंत धुर्वे को भाजपा संगठन ने महापौर पद  के लिए अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया है। मंगलवार दोपहर को प्रदेश कार्यालय से जारी हुई अधिकृत सूची के बाद अंनत के नाम पर मुहर लग गई है।

गौर किया जाए तो 1 दिन पहले जितेंद्र शाह को भाजपा संगठन के द्वारा हरी झंडी दे दी गई थी लेकिन भाजपा जिला अध्यक्ष ने जितेंद्र शाह के नाम पर असहमति जताते हुए भोपाल में जाकर लॉबिंग की थी संगठन के नेताओं से चर्चा के बाद पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह से सहमति के आधार पर आखिरकार संगठन ने अनंत का नाम फाइनल कर दिया।

गौरतलब हो कि अनंत धुर्वे वर्तमान में नगर निगम में सहायक आयुक्त है और भी डेढ़ साल बाद रिटायर होने वाले हैं आदिवासी वोट बैंक में पकड़ और नगर निगम के कर्मचारियों से सीधे संवाद का फायदा भाजपा को मिल सकता है ऐसे तमाम बातों को लेकर भाजपा संगठन ने उन पर भरोसा जताया है।

असिस्टेंट कमिश्नर अंनत धुर्वे छिंदवाड़ा के ही रहने बाले है उनके पिता नगर पालिका छिंदवाड़ा में कार्यरत थे उनकी मृत्यु के बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति छिंदवाड़ा में मिली जब से लेकर वे छिंदवाड़ा में ही रहे उनके परिवार में चार बेटी और एक पुत्र एवं पत्नी है उन्हें भजन मंडली में गाने का शौक़ है वे खाली समय मे भजन गाते है कुछ दिनों के लिए वे सौसर नगर पालिका में भी रहे बतौर सी एम ओ पद पर उन्हें भजन के अलाबा कोई भी शौक नही है उनकी कार्यप्रणाली अच्छी होने के कारण वे छिंदवाड़ा में ही पूरी नोकरी कर ली वे मिलन सार धार्मिक अपने कार्य के प्रति समर्पित समाज मे स्वस्छ छवि के होने के कारण भाजपा ने अपना प्रत्यासी बनाया है।