आज हो सकता है तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस 

The dates can be announced today, Election Commission convenes press conference at 12.30 pm

आज हो सकता है तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस 

आज हो सकता है तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस 

भोपाल।  भोपाल।  लगातार कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते उपचुनाव की तारीखे बढ़ रही थी लेकिन लगता है अब लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार आज चुनाव आयोग (Election Commission) ने दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press conference) के दौरान ही आयोग बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। वही संभावना है कि इसके साथ ही आयोग मप्र विधानसभा उपचुनाव  की भी तारीखें भी घोषित कर सकता है। चुंकी हाल ही में चुनाव आयोग ने संकेत दे दिए थे कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही मप्र में उपचुनाव कराए जाएंगे, ऐसे में मप्र के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

दरअसल, बिहार में वर्तमान सरकार 30 नवंबर 2015 को बनी थी। जिसके चलते यहां की सरकार के कार्यकाल के ख़त्म होने (29 नवंबर) के पहले यहां विधानसभा चुनाव कराने होंगे। वही मप्र में 28 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसमें से 25 सीटें विधायकों के इस्तीफे और 3 विधायकों के निधन से खाली हुई है। माना जा रहा है कि आगामी महिनों में त्यौहारों को देखते हुए आयोग सारी प्रक्रिया 12 नवंबर तक पूरी कराने की तैयारी में है। इसी के साथ 65 सीटों के उपचुनावों (मध्यप्रदेश सहित) के परिणाम घोषित करने की तैयारी है। यदि बिहार के परिणाम 12 नवंबर तक आए तो मध्यप्रदेश के परिणाम भी इसी तारिख के आस पास आ सकते हैं।