मॉडल सड़क और ROB का आधा अधूरा कार्य बना समस्या का कारण, जल्द निर्माण पूरा किये जाने की उठ रही मांग

Half incomplete work of model road and ROB became the cause of the problem, the rising demand for completion of construction soo

मॉडल सड़क और ROB का आधा अधूरा कार्य बना समस्या का कारण, जल्द निर्माण पूरा किये जाने की उठ रही मांग
रिपोर्ट - दुर्गेश नरोटे, रोशन सिंगनापुरे CTN भारत, छिंदवाड़ा

मॉडल सड़क और ROB का आधा अधूरा कार्य बना समस्या का कारण, जल्द निर्माण पूरा किये जाने की उठ रही मांग....

छिन्दवाड़ा। विगत 2 वर्ष पूर्व शहर में खजरी चौक से लालबाग चौक होते हुए छोटा तालाब कॉर्नर तक मॉडल सड़क निर्माण का कार्य प्रारम्भ हुआ था, शुरुआती दौर में सड़क का कार्य काफी तेज गति से आगे बड़ा मगर उसी बीच प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव उपरांत प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया और प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में काबिज हुई, इसी के साथ तेज गति से चल रहे मॉडल सड़क के निर्माण का कार्य काफी धीमा हो गया, निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क को खुदा हुआ आधा अधूरा ही बनाकर अचानक निर्माण कार्य को बंद कर दिया गया, सड़क निर्माण आधा अधूरा जस का तस की स्थिति में ही है, कही नाली का काम अधूरा पड़ा हुआ है तो कही सीवर टेंक बना नहीं है। वही सड़क निर्माण पूरा नही होने के चलते आस पास के क्षेत्र वासियो और उस मार्ग से रोजाना आवा जाही करने वाले लोगो को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है, कई जगह सिवर लाईन का पाईप बिछाने और चेंबर के लिए बड़े बड़े गड्डे खोदे गए थे मगर सीवर लाईन डालने के बाद भी कई गड्डे अभी भी बने हुए है तो वही बन चुकी सड़क के किनारे अब तक नाली निर्माण का कार्य पूरा नही हो सका है, नाली निर्माण के लिए सड़क के दोनों और खोदे गए गड्डो की वजह से हमेशा सड़क दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है, बारिश के चलते अक्सर आधी अधूरी बनी नाली के चलते गड्डो में पानी भर जाता है जिससे आस पास रहने वाले लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ता है लोगो के घरो के अंदर जल भराव की स्थिति निर्मित हो रही है, क्षेत्र वासियो ने मॉडल सड़क के आधे अधूरे बंद पड़े निर्माण कार्य को जल्द शुरू कर पूरा किये जाने की मांग की है, ज्ञात हो की इस सड़क पर यातायात का भारी दबाव रहता है, हाल ही में तिलक चौक पर कई दिनों से पुलिया का काम चल रहा है जिसके चलते पुराना बैल बाजार से लालबाग वनवे रोड होने के कारण इस सड़क पर लगातार छोटे बड़े और भारी वाहनों की आवा जाही बनी रहती है, वही धर्मटेकडी पर शहर के बड़े प्रमुख स्कूल, कॉलेज और अहम सरकारी ऑफिस मौजूद है वहा पहुचने के लोगो को इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है, ऐसे में हजारो लोगो की सुविधा और सुगम यातायात को देखते हुए इस सड़क के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए जिससे लोगो को असुविधा से निजाद मिल सके। 

क्या कहते है छिंदवाड़ा निगम कमिश्नर 

 

आधा अधूरा ROB, लोग हो रहे परेशान.....

शहर में VIP सड़क पर  सिम्स मेडिकल कॉलेज के सामने टीवी सेंटोरियम रेल्वे क्रोसिंग पर निर्माणाधिन रेल्वे ओवर ब्रिज (ROB) भी इन दिनों लोगो के लिए समस्या का कारण बना हुआ है, विगत 1 वर्ष से ज्यादा समय से इस ब्रिज का कार्य जारी है जो अब तक पूरा नही हो सका है, वर्तमान में निर्माण कार्य धीमा चल रहा है बेस बनाकर पिल्लर खड़े कर दिए गए है मगर अब कार्य उसके आगे नही बड़ सका है, इस आधे अधूरे काम के चलते इस मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगो को बड़ी भारी समस्याओ का सामना करना पड़  रहा है, ब्रिज निर्माण के चलते आजु बाजु  में बनाई गई वैकल्पिक सड़क पर बारिश में कीचड़ जमा हो जाता है जिसकी वजह से कई बार वाहनो के फिसलने से दुर्घटना भी हो चुकी है वही निर्माण कार्य के आधे अधूरे होने के चलते आस पास धूल और डस्ट भी परेशानी का कारण बनी हुई है, आस पास के लोगो ने जल्द से जल्द इस ओवर ब्रिज के कार्य को पूरा कर इसे आमजनता के लिए खोलने की मांग जिम्मेदार विभाग से की है, ज्ञात हो की इसी जगह पर सिम्स मेडिकल कॉलेज भी मौजूद है यहा से कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओ और कॉलेज स्टाफ को भी आवा जाही में परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है साथ ही आस पास कई रिहायशी कॉलोनीया भी मौजूद है और इस सड़क पर पुरे समय यातायात का भारी दबाव बना रहता है, अधूरे निर्माण कार्य के चलते  बड़ी सड़क दुर्घटना होने का अंदेशा भी हर समय बना रहता है।