MP उपचुनाव से पहले चर्चाओं में छिंदवाड़ा सासंद #NakulNathforCM और ये Viral Video

Chhindwara MP in discussions before MP by-election #NakulNathforCM and this viral video

MP उपचुनाव से पहले चर्चाओं में छिंदवाड़ा सासंद #NakulNathforCM और ये Viral Video

भोपाल । बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें नकुल कहते नजर आए थे कि आने वाले उपचुनावों में जनता बीजेपी के इस कुशासन का जवाब देगी और वे खुद युवाओं का नेतृत्व करेंगे। इतना ही नही आगे नकुल कह रहे है पिछले मंत्रिमंडल में हमारे जो युवा मंत्री थे, जैसे कि जीतू पटवारी, जयवर्द्घन सिंह, हरि बघेल, सचिन यादव, ओमकार मरकाम, ये सब अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले उपचुनाव में युवाओं का नेतृत्व मेरे साथ करेंगे। अब इस तेजी से वायरल होते हुए वीडियो पर सियासत गर्मा गई है। इतना ही नही रविवार को सोशल मीडिया पर ‘नकुलनाथ फोर CM पूरे देश में ट्रेंड हुआ था और उसे युवा कांग्रेस की माँग का नाम दिया।वही कई पोस्टर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसमें युवा करेगा नेतृत्व, राहुल देंगे साथ और कुर्सी संभालेगे नकुलनाथ..सारा एमपी डोल रहा है, नकुल नकुल बोल रहा है.. कोई नही है टक्कर में, क्यूं पड़े हो चक्कर में.. जैसे स्लोगन ट्रेंड कर रहे थे।

बीजेपी ने ली चुटकी
इस वायरल वीडियो के बाद भाजपा ने मौके का लाभ उठाते हुए कांग्रेस पर तंज कसना शुरू कर दिया है।गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में बुजुर्गों का नेतृत्व करेंगे कमलनाथ, युवाओं का नकुलनाथ बाकी कांग्रेस अनाथ। बीजेपी नेता पंकज चतुर्वेदी का कहना है कि कांग्रेस में युवराज का संघर्ष सबके सामने आया। अब नकुल नाथ ने मप्र कांग्रेस पर अपना हक जताया। उन्होंने आगे लिखा राजा साहब और कंपनी बहादुर के बीच जंग और तेज।