अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा

Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad handed over the memorandum to the President of District Advocates Association

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा
रिपोर्ट - रोशन सिंगनापुरे, छिंदवाड़ा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा

छिंदवाड़ा  - ग्राम जमुनिया में हुए निर्मम हत्या कांड के आरोपियों को फांसी दिलवाने एवं इस घटना के दोषियों की पैरवी अधिवक्ता संघ के किसी भी अधिवक्ता को ना करने की मांग की .

छिंदवाड़ा के ग्राम जमुनिया में हुई 3 वर्षीय मासूम के साथ दुराचार व हत्या के मामले में अ.भा.वि.प. छिंदवाड़ा इकाई ने आरोपियों को फांसी दिलवाने एवं इस घटना के दोषियों का केस किसी भी अधिवक्ता द्वारा न लड़ने की अपील करते हुए जिला अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा जिससे समाज में ऐसी विकृत मानसिकता वाले व्यक्तियों को कड़ा संदेश मिल सके।

वहीं देर शाम सूबे के मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री ने इस घटना पर शोक जताया और फास्ट्रेक कोर्ट में घटना की सुनवाई करते हुए आरोपियों को फांसी के तख्ते तक पहुचाने की बात कही।
गौरतलब है कि ग्राम जमुनिया की 3 वर्षीय मासूम दो दरिंदों की दरिंदगी का शिकार हुई थी जिन्होंने दुराचार कर बालिका का शव बोरी में भरकर माचागोरा डैम के बैक वाटर में फेंक दिया था।

इस अवसर पर नगर मंत्री समीर दुबे, इंद्रजीत पटेल, श्रीकांत मालवीय, चंदन गुप्ता, सक्षम अग्रवाल, आकाश सूर्यवंशी, कुणाल शर्मा, अभीनव बघेल, सर्वज्ञ नेमा, वैभव सेन, दीपेश कुशवाहा, अभिषेक  सराठे , शशांक, दीपांशु आदि उपस्थित थे।